1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, राहुल बोले- ये फैसला सिर्फ शुरुआत है

UP विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, राहुल बोले- ये फैसला सिर्फ शुरुआत है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2021 10:34 am IST,  Updated : Oct 21, 2021 10:34 am IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "देश की बेटी कहती है-अपनी मेहनत से, शिक्षा की ताकत से, सही आरक्षण से, मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूँ, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ! यूपी सिर्फ़ शुरुआत है।"

राहुल गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष - India TV Hindi
राहुल गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का पार्टी का फैसला सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने ट्वीट किया, "देश की बेटी कहती है-अपनी मेहनत से, शिक्षा की ताकत से, सही आरक्षण से, मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूँ, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ! यूपी सिर्फ़ शुरुआत है।" 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। प्रियंका ने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में जोर देकर यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में सत्ता में पूरी तरह से भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वे राजनीति में आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए नया नारा -'लड़की हूं,लड़ सकती हूं', भी दिया है। 

15 नवम्‍बर तक कर सकती हैं आवेदन

प्रियंका गांधी वाड्रा ने विभिन्‍न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं से राजनीति में आने और चुनाव लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अगले महीने की 15 तारीख तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। उन्‍होंने कहा कि आज उत्‍तर प्रदेश में सड़क पर कोई लड़ रहा है तो वो सिर्फ कांग्रेस है। पिछले दो वर्षों में बड़ी संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ता जेल गए हैं। कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत