1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 14 करोड़ के पार, लखनऊ में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 14 करोड़ के पार, लखनऊ में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2021 05:39 pm IST,  Updated : Nov 14, 2021 06:12 pm IST

कोविन वेबसाइट के अनुसार, राज्य में 10.18 करोड़ से ज्यादा (10,18,41,664) पहली डोज जबकि 3.8 करोड़ से ज्यादा (3,82,25,915) दूसरी डोज दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 14 करोड़ के पार, लखनऊ में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 14 करोड़ के पार, लखनऊ में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन Image Source : AP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के खिलाफ जारी टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की संख्या 14 करोड़ के पार पहुंच गई है यानी राज्य में वैक्सीन की कुल 14 करोड़ से ज्यादा डोज लोगों को दी जा चुकी हैं। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।

भारत सरकार की कोविन (CoWIN) वेबसाइट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में रविवार की शाम 5 बजे तक कोरोना वैक्सीन की कुल 14 करोड़ से ज्यादा (14,00,67,579) डोज लोगों को लगाई जा चुकी हैं, इनमें से 4 लाख से ज्यादा (4,06,639) डोज रविवार को लगाई गईं हैं।

कोविन वेबसाइट के अनुसार, राज्य में 10.18 करोड़ से ज्यादा (10,18,41,664) पहली डोज जबकि 3.8 करोड़ से ज्यादा (3,82,25,915) दूसरी डोज दी गई हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन लखनऊ (Lucknow Corona Vaccination) में किया गया है।

कोविन पर मौजूद आंकड़े बताते हैं कि लखनऊ में अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 48 लाख से ज्यादा (48,05,091) डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें से 31 लाख से ज्यादा (31,76,595) पहली और करीब 16 लाख (16,28,496) दूसरी डोज हैं। रविवार को जिले में 4,631 दी गईं।

लखनऊ के बाद सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन प्रयागराज और गाजियाबाद में किया गया है। कोविन वेबसाइट के अनुसार, प्रयागराज में कुल साढ़े 38 लाख से ज्यादा (38,51,979) डोज लोगों को दी गई हैं जबकि गाजियाबाद में करीब 35 लाख (34,91,744) डोज लाभार्थियों को दी गई हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत