1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 269 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 6991 हुई

उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 269 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 6991 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2020 11:07 pm IST,  Updated : May 27, 2020 11:07 pm IST

उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 269 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 6991 हो गयी।

उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 269 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 6991 हुई- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 269 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 6991 हुई Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 269 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 6991 हो गयी। इनमें से 3991 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह बताया गया कि राज्य के विभिन्न जिलों में कोरोना वायरस के 275 नये मामले सामने आये हैं। 

प्रदेश के 75 जिलों से अब तक संक्रमण के कुल 6991 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 3991 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 182 लोगों की मृत्यु हुई है। इस तरह प्रदेश के 75 जिलों में अब भी 2818 लोग कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में पृथक-वास वार्ड में 2895 मरीजों को रखा गया है और 9,558 लोगों को अलग रखा गया है। 

प्रदेश की 30 प्रयोगशालाओं में अब तक 2,36,601 लोगों के नमूनों की जांच की गयी है। इनमें से 2,29,778 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक रही है। अब तक प्रदेश के 12396 इलाकों में निगरानी का काम किया गया है। इसके अलावा 73 लाख 61 हजार 323 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें तीन करोड़ 69 लाख 87 हजार 490 लोगों की निगरानी की गयी है। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रवासी मजदूरों की लगातार निगरानी की जा रही है। 

अब तक 9 लाख 60 हजार 933 प्रवासी कामगारों का पता लगाया गया जिनमें से 945 में कोई न कोई लक्षण मिले हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार लौटे हैं। कोरोना के लक्षणों से रहित लोगों को 21 दिनों तक घर में अलग रखा गया है। ग्राम निगरानी और मुहल्ला निगरानी समितियों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे लोगों का घरों में ही रहना सुनिश्चित करें। (इनपुट-भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत