1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ताजनगरी आगरा में बढ़ते ही जा रहे हैं कोरोना के मामले, कुल संख्या 1000 के बेहद करीब

ताजनगरी आगरा में बढ़ते ही जा रहे हैं कोरोना के मामले, कुल संख्या 1000 के बेहद करीब

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 07:28 pm IST

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में फिलहाल 116 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पड़ोसी मथुरा जिले में भी बुधवार को चार लोगों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण मिला है।

Agra Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER/OFFICEOFDMAGRA

आगरा. आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आने के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 991 हो गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी पी एन सिंह ने बुधवार को बताया कि महामारी से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। उन्होंने कहा कि उपचार के बाद अब तक 822 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में फिलहाल 116 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पड़ोसी मथुरा जिले में भी बुधवार को चार लोगों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण मिला है। संक्रमितों में हाल ही में गुरुग्राम से लौटा 29 वर्षीय एक युवक और उसकी ढाई साल की बेटी भी शामिल हैं।

मथुरा में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक कोरोना संक्रमण के 109 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 69 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और छह की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है तथा 34 मरीजों का उपचार जारी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत