1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 13 और नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 192 हुई

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 13 और नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 192 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 07:15 pm IST,  Updated : May 05, 2020 07:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 13 मरीज पाए गए हैं। इन मरीजों को मिलाकर जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 192 हो गई है।

Coronavirus cases in Gautam Budh Nagar till 5 May- India TV Hindi
Coronavirus cases in Gautam Budh Nagar till 5 May

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 13 मरीज पाए गए हैं। इन मरीजों को मिलाकर जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 192 हो गई है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला सर्विलांस अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस के 52 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 39 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि आज पाए गए मरीजों को मिलाकर जनपद में कोविड-19 से संक्रमित 192 मरीज हो गए हैं। इनमें 109 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 83 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत