1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना वायरस के 35 और मामले सामने आए

गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना वायरस के 35 और मामले सामने आए

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 10:06 pm IST

गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 35 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 35 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डा.सुनील दोहरे ने बताया कि 35 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 865 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से अब तक जिले में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से स्वस्थ होने के बाद आज 17 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। डा.दोहरे ने बताया कि अब तक इस वायरस से 494 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 359 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

गाजियाबाद में मिले 23 नए मरीज

गाजियाबाद  में शनिवार को कोरोना वायरस के 23 नए मरीज मिले। इन मरीजों के सामने आने के बाद जिले में अबतक मिले कोरोना संक्रमित बढ़कर 604 हो गए हैं। इन मामलों में से 373 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, 20 की मौत हो चुकी है, जबकि जिले में फिलहाल 211 एक्टिव केस हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत