1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 139 नए केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,327 हुई

नोएडा में Coronavirus के 139 नए केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,327 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 02:44 pm IST

जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए हैं जबकि 167 लोगों को उपचार के दौरान ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिली।

नोएडा में Coronavirus के 139 नए...- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 139 नए केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,327 हुई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए हैं जबकि 167 लोगों को उपचार के दौरान ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिली। जनपद में संक्रमण की वजह से बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके साथ कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या यहां 61 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि बुधवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 139 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है तथा जनपद में संक्रमण के मामले बढ़कर 15,327 हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि 167 लोगों को उपचार के दौरान ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिली तथा अब तक 13,738 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। त्यागी ने बताया कि यहां 1,528 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत