1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में फटा कोरोना बम! एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 70 मामले

नोएडा में फटा कोरोना बम! एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 70 मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 07:01 pm IST

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर में रविवार को और 70 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि अब तक इस संक्रमण की वजह से 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

नोएडा में फटा कोरोना...- India TV Hindi
नोएडा में फटा कोरोना बम! एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 70 मामले Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE (AP)

नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर में रविवार को और 70 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि अब तक इस संक्रमण की वजह से 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को और 70 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिससे अब जनपद में इस महामारी के कुल मरीजों की संख्या 915 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अबतक जनपद में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रविवार को 16 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे।

अब तक इस बीमारी के 510 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 413 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत