1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 45 नए केस, संक्रमितों की संख्या 4,792 पहुंची

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 45 नए केस, संक्रमितों की संख्या 4,792 पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 27, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 06:20 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों को मिलाकर जिले में अब तक 4,792 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

गौतमबुद्ध नगर जिले...- India TV Hindi
गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 45 नए केस, संक्रमितों की संख्या 4,792 पहुंची Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन मामलों को मिलाकर जिले में अब तक 4,792 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 4,060 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं जबकि 692 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से अब तक गौतमबुद्ध नगर जिले में 40 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत