1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्धनगर में Coronavirus के 9 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 387 हुई

गौतमबुद्धनगर में Coronavirus के 9 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 387 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 08:32 pm IST,  Updated : May 29, 2020 08:32 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus Cases in Noida- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Noida Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को आई कोविड-19 जांच रिपोर्ट में 9 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दोहरे ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 387 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

जिले में 28 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, अबतक 290 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी गौतमबुद्धनगर में 91 एक्टिव केस हैं।  जबकि कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 387 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को गौतमबुद्धनगर में 11 नए मामले सामने आए थे।  जबकि 9 लोगों डिस्चार्ज किया गया था।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत