1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Noida: Coronavirus के 17 नए मामले सामने आए, 97 एक्टिव केस

Noida: Coronavirus के 17 नए मामले सामने आए, 97 एक्टिव केस

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2020 07:02 pm IST,  Updated : May 23, 2020 07:02 pm IST

दोहरे ने बताया कि जिले में अभी तक 323 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 221 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 97 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : @TWITTER

नोएडा. राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 के 17 नए मामले आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के 17 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 246 लोग की जांच हुई थी।

दोहरे ने बताया कि जिले में अभी तक 323 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 221 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 97 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत