1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 30 और मरीजों की मौत, 2094 नए केल मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 30 और मरीजों की मौत, 2094 नए केल मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 05:02 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 05:02 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 पीड़ित 30 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 2,094 नए मामले सामने आए। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 30 और मरीजों की मौत, 2094 नए केल मिले- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 30 और मरीजों की मौत, 2094 नए केल मिले Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 पीड़ित 30 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 2,094 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 30 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,674 हो गई है। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,094 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में इस वक्त 25,422 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 12,443 लोग गृह पृथक-वास में हैं। प्रदेश में अब तक 5,33,449 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। 

प्रसाद ने बताया कि बुधवार को राज्य में 1,65,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 86 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं। वहीं, पूरे देश की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 44,489 मामलों में से 60.72 प्रतिशत मामले छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। 

मंत्रालय के अनुसार, इनमें सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि केरल में हुई। इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का नम्बर आता है। मंत्रालय ने कहा कि 524 मौतों में से 60.50 प्रतिशत दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में हुई हैं। गत 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 6491 नए मामले आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 6159 और दिल्ली में 5246 मरीजों की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सबसे ज्यादा 99 मौतें हुई हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 65 और पश्चिम बंगाल में 51 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। भारत में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4,52,344 है, जो कुल मामलों का 4.88 फीसदी है। मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण का इलाज करा रहे 65 प्रति मरीज आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हैं, जहां से रोजाना अधिकतम मामले और मौतें रिपोर्ट होती हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के कारण हुई कुल मौतों में से 61 प्रतिशत इन आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई हैं। मंत्रालय ने बताया, पंजाब में मृत्यु दर 3.16 फीसदी, महाराष्ट्र में 2.60 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 1.75 फीसदी और दिल्ली में 1.60 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.46 फीसदी है। वहीं मृत्यु दर उत्तर प्रदेश में 1.43 प्रतिशत, हरियाणा में 1.02 फीसदी, राजस्थान में 0.87 प्रतिशत और केरल में 0.37 फीसदी है। 

दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के 29,169 मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख की आबादी पर 14,584 और हरियाणा में 7,959 मामले हैं। देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 6,715 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 86,79,138 है और संक्रमण को मात देने की राष्ट्रीय दर 93.66 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 36,367 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से मुक्त होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कुल मामले 92.66 लाख पहुंच गए हैं, जबकि मृतक संख्या 1,35,223 हो गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत