1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: निजामुद्दीन मरकज से वापस लौटे 12 लोगों को किया 'होम क्वारंटीन'

गाजियाबाद: निजामुद्दीन मरकज से वापस लौटे 12 लोगों को किया 'होम क्वारंटीन'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2020 08:01 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 08:01 pm IST

निजामुद्दीन मरकज से लौटे गाज़ियाबाद के मसूरी इलाके के 12 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया है। ये सभी लोग निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे और सभी अलग-अलग जगहों के रहने वाले है।

People who came for ‘Jamat’, a religious gathering at...- India TV Hindi
People who came for ‘Jamat’, a religious gathering at Nizamuddin Mosque, being taken to LNJP hospital for COVID-19 test, after several people showed symptoms of coronavirus, during a nationwide lockdown, in New Delhi

गाजियाबाद: निजामुद्दीन मरकज से लौटे गाजियाबाद के मसूरी इलाके के 12 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया है। ये सभी लोग निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे और सभी अलग-अलग जगहों के रहने वाले है। प्रशासन इनसे मिलने वालों की पहचान करने में जुटा है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, इंडोनेशिया और अन्य देशों से भी लोग शामिल हुए थे।

इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन में रखने के बाद सख्त निर्देश दिए हैं। उनके घर के बाहर नोटिस भी चिपका दिया गया है कि यहां पर कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज है। घर के आसपास लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध है।

बता दें कि जब से मरकज में शामिल लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है, तबसे कई राज्य सरकारों की नींद उड़ गई है। क्योंकि निजामुद्दीन मरकज में करीब तीन हजार लोग इकट्ठा हुए थे। उनमें से तेलंगाना के छह लोग थे और ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जो लोग दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए हैं, उनमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत