1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: प्रेमी जोड़े को किडनेप कर लगाया करंट, फिर मरा समझकर फेंका

UP: प्रेमी जोड़े को किडनेप कर लगाया करंट, फिर मरा समझकर फेंका

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 04:10 pm IST

जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के अतरा बरौली खरका गांव से एक प्रेमी जोड़े को कथित रूप से अपहृत करने और करंट लगाने के बाद उन्हें मरा समझकर फेंके जाने का मामला सामने आया है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

हमीरपुर (उप्र): जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के अतरा बरौली खरका गांव से एक प्रेमी जोड़े को कथित रूप से अपहृत करने और करंट लगाने के बाद उन्हें मरा समझकर फेंके जाने का मामला सामने आया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि उन्हें घटना की शिकायत मिली है।

उन्होंने बताया कि दीपक (23) महोबा जिले के एक गांव में अपनी बुआ के घर में रहता है, वहां की 20 वर्षीय युवती से पिछले तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी जगह शादी तय होने पर युवती 29 जनवरी को उसके पास आ गई थी, जहां से उसके परिजन शोधन, धर्मेंद्र, नितिन और लक्ष्मण 30 जनवरी की रात दोनों को अपहृत कर महोबा ले गए और मझलवारा व सूपा गांव के बीच एक ट्यूबवेल में दोनों को करंट लगा दिया।

वे लोग उनके बेहोश होने पर उन्हें मरा समझकर वहीं फेंककर भाग गए। एसपी ने बताया कि युवक और युवती के पैरों में करंट लगने के जख्म हैं, दोनों को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत