1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Covid-19: सीएम योगी ने 56 फायर टेंडर्स को किया रवाना, गांवों-शहरों को सेनेटाइज कर करेंगी संक्रमण मुक्त

Covid-19: सीएम योगी ने 56 फायर टेंडर्स को किया रवाना, गांवों-शहरों को सेनेटाइज कर करेंगी संक्रमण मुक्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 02:12 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश सरकार 66 तहसीलों में दमकल विभाग की स्थापना करने जा रही है और बाकी तहसीलों में चरणबद्ध तरीके से दमकल की गाड़ियां भेजी जाएंगी।

UP Chief Minister, Yogi Adityanath, fire tenders, Lucknow- India TV Hindi
Chief Minister Yogi Adityanath inaugurates 56 fire tenders in the phase 1 today in Lucknow

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश सरकार 66 तहसीलों में दमकल विभाग की स्थापना करने जा रही है और बाकी तहसीलों में चरणबद्ध तरीके से दमकल की गाड़ियां भेजी जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने आवास से प्रदेश की 66 तहसीलों के लिए दमकल की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दमकल की गाड़ियां सूबे को संक्रमण मुक्त करने का काम करेंगी।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस को पूरी तरह परास्त करने के लिए आमजन की सहभागिता से लॉकडाउन की कार्यवाही को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की इस कार्यवाही में जहां हर नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है, वहीं इस अवधि का उपयोग हम स्वच्छता और क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए कर सकें इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों के सभी लोग पहले से ही कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज से लगभग 10 दिन पहले प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को इस बारे में कहा गया था कि अगर हम लोग दमकल की गाड़ियों का उपयोग भी क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए कर सकें तो समयबद्ध ढंग से हम प्रत्येक गांव व शहर को पूरी तरह से विषाणु मुक्त कर सकते हैं। कोरोना वायरस के विरुद्ध जिस लड़ाई को यह देश लड़ रहा है, इसमें हम सब मिलकर सहभागी बन सकेंगे।

इस अवसर पर अग्निशमन विभाग को इस कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने व गृह विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश के सभी दमकल विभाग क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के काम को लेकर प्रतिबद्ध हैं। आज इनके साथ अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त 66 नई दमकल गाड़ियां भी हैं। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त ये दमकल विभाग तत्काल काम करना शुरू करेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत