1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: चैकिंग के दौरान पुलिस पर किया फायर, पकड़ा गया 25000 का इनामी बदमाश

नोएडा: चैकिंग के दौरान पुलिस पर किया फायर, पकड़ा गया 25000 का इनामी बदमाश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2020 07:05 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 07:05 am IST

शनिवार रात नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 25000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया।

Gautam Buddh Nagar: A criminal carrying a reward of Rs...- India TV Hindi
Gautam Buddh Nagar: A criminal carrying a reward of Rs 25,000 was arrested following an encounter with police in Greater Noida. Image Source : ANI

शनिवार रात नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 25000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गौतम बुद्ध नगर में एक चेकपोस्ट पर कल रात पुलिस चैकिंग कर रही थी। तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायर किया। इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। इस बदमाश की पहचान 25000 रुपए के इनामी क्रिमिनल के रूप में हुई है। वहीं एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत