1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती बोलीं- भाजपा सरकार में दलित, मुस्लिम, ब्राम्हणों का हो रहा उत्पीड़न

मायावती बोलीं- भाजपा सरकार में दलित, मुस्लिम, ब्राम्हणों का हो रहा उत्पीड़न

 Reported By: IANS
 Published : Sep 04, 2020 11:15 am IST,  Updated : Sep 04, 2020 11:15 am IST

मायावती ने कहा कि सपा सरकार में जिस तरह ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था, अब वैसे ही भाजपा सरकार में इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सपा सरकार में जिस तरह ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था, अब वैसे ही भाजपा सरकार में इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है।

मायावती ने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा, "सपा सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था तो अब वैसे ही वर्तमान भाजपा सरकार में भी इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है। इनको जबरन् गलत मामलों में फंसाया जा रहा है, जो अति दु:खद है।

उन्होंने आगे लिखा, "जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व इनके महान् सन्तों व गुरुओं की मूर्ति तोड़ी गई तथा उनके नाम पर रखे गए जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी बदल दिए गए, ठीक उसी प्रकार से अब वर्तमान भाजपा सरकार भी चल रही है। अब तो उनके मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भी मूर्ति तोड़ी जा रही है, जिसके पहले वाराणसी की व अब जौनपुर की घटना अति-निन्दनीय। सरकार इस मामले में उचित कदम उठाये। बसपा की यह मांग है।"

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत