1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. देवरिया: तेज रफ्तार जीप ने मारी मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर, पांच की मौत

देवरिया: तेज रफ्तार जीप ने मारी मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर, पांच की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 10:20 am IST,  Updated : Oct 06, 2020 10:20 am IST

 देवरिया जिले में चालक के नियंत्रण खो देने के बाद एक तेज रफ्तार जीप ने मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

देवरिया (उप्र): देवरिया जिले में चालक के नियंत्रण खो देने के बाद एक तेज रफ्तार जीप ने मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब पौने बारह बजे लार क्षेत्र की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार जीप लार-सलेमपुर मार्ग पर सहजोल-मझवलिया के पास एक मोटरसाइकिल और स्‍कूटी से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित जीप पुल से जा टकराई। 

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 

इनपुट-भाषा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत