1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल

मथुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2021 02:09 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 02:09 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है...

मथुरा में पति-पत्नी के...- India TV Hindi
मथुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है। रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है

हाजरा से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है। भाटी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत