1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: कुत्ते का सड़क पर पॉटी करना मालिक को पड़ा भारी, लगा जुर्माना

लखनऊ: कुत्ते का सड़क पर पॉटी करना मालिक को पड़ा भारी, लगा जुर्माना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 05:21 pm IST

लखनऊ में गंदगी फैलाने के मामले में एक कुत्ते के मालिक पर जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, शख्स के ऊपर लखनऊ में सड़क पर कुत्ते को पॉटी कराने का आरोप था और इसी मामले में आरोपी पर जुर्माना लगाया गया।

लखनऊ: कुत्ते का सड़क पर पॉटी करना मालिक को पड़ा भारी, लगा जुर्माना- India TV Hindi
लखनऊ: कुत्ते का सड़क पर पॉटी करना मालिक को पड़ा भारी, लगा जुर्माना Image Source : FILE

लखनऊ: लखनऊ में गंदगी फैलाने के मामले में एक कुत्ते के मालिक पर जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, शख्स के ऊपर लखनऊ में सड़क पर कुत्ते को पॉटी कराने का आरोप था और इसी मामले में आरोपी पर जुर्माना लगाया गया। मामला गौतम पल्ली थाना क्षेत्र का है, यहां के एक पॉश गुलिस्तां कॉलोनी के पास सफाई का औचक निरीक्षण करने के लिए नगर आयुक्त अजय द्विवेदी पहुंचे थे।

जब नगर आयुक्त अजय द्विवेदी सफाई का निरिक्षण कर रहे थे तब उन्होंने देखा कि दो लोग अपने कुत्ते को टहला रहे हैं और सड़क पर ही उनसे पॉटी करवा रहे हैं। यह देखने के बाद सबसे पहले नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कुत्ते के मालिकों को फटकार लगाई और फिर जुर्माना लगा दिया। अजय द्विवेदी ने कुत्ते के मालिकों अगली बार से पॉटी स्कूपर अपने साथ लाने की हिदायत भी दी।

इसके अलावा नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने इलाके में गंदगी को लेकर  गौतम पल्ली क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन भी काट दिया। वहीं, जो सफाई कर्मी बिना जानकारी दिए अपनी ड्यूटी पर नहीं थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Dog