1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कोहर के चलते 30 वाहन टकराए

उत्‍तर प्रदेश: ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कोहर के चलते 30 वाहन टकराए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 12:23 pm IST

दिल्ली से सटे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां भीषण कोहरे की वजह से 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।

eastern peripheral expressway- India TV Hindi
eastern peripheral expressway

दिल्‍ली से सटे ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां भीषण कोहरे की वजह से 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। ये हादसा उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले की सीमा में हुआ। इस दुर्घटना में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घायलों में नेपाल से आया एक परिवार भी शामिल है। बड़ी संख्‍या में दुर्घटना के होने के चलते एक्‍सप्रेस वे पर आवागमन बंद कर दिया गया है। राहत एवं बचाव के कार्य के लिए हरियाणा एवं उत्‍तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत