1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कैराना विस्थापितों को पूरी सुरक्षा देगा चुनाव आयोग: नसीम जैदी

कैराना विस्थापितों को पूरी सुरक्षा देगा चुनाव आयोग: नसीम जैदी

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2017 08:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 08:46 pm IST

मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने लखनऊ में गुरुवार को कहा कि कैराना से विस्थापित हुए लोग यदि वापस आकर वोट करना चाहते हैं, तो उन्हें आयोग की तरफ से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

Nasim Zaidi | PTI File Photo- India TV Hindi
Nasim Zaidi | PTI File Photo

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने लखनऊ में गुरुवार को कहा कि कैराना से विस्थापित हुए लोग यदि वापस आकर वोट करना चाहते हैं, तो उन्हें आयोग की तरफ से पूरी सुरक्षा दी जाएगी। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ स्थित योजना भवन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘कैराना से विस्थापित हुए लोग यदि अपने घर वापस आकर वोट देना चाहते हैं, तो उनको पूरी सुरक्षा दी जाएगी। पहले चरण के तहत आने वाले जिलों में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।’

जैदी पिछले 2 दिनों से लखनऊ में थे। वह यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। जैदी से यह पूछे जाने पर कई राजनीतिक दलों ने सूबे पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं मुख्य सचिव को हटाने की मांग की है, इस पर आयोग क्या कार्रवाई कर रहा है, उन्होंने कहा, ‘यह मामला आयोग के संज्ञान में है। समय आने पर कार्रवाई की जाएगी।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत