1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शादी समारोह में करंट लगने से चार लोगों की मौत, चार झुलसे

शादी समारोह में करंट लगने से चार लोगों की मौत, चार झुलसे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2021 10:13 am IST,  Updated : May 29, 2021 10:13 am IST

सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि एक शादी के पंडाल में लोग जलपान कर रहे थे कि अचानक आई आंधी से पंडाल उखड़ कर ऊपर बिजली की हाईटेंशन तार से सट गया।

शादी समारोह में करंट लगने से चार लोगों की मौत, चार झुलसे- India TV Hindi
शादी समारोह में करंट लगने से चार लोगों की मौत, चार झुलसे (Representational Image) Image Source : HTTPS://WWW.UPENERGY.IN/

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हाईटेंशन तार से करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान घटी।

सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि एक शादी के पंडाल में लोग जलपान कर रहे थे कि अचानक आई आंधी से पंडाल उखड़ कर ऊपर बिजली की हाईटेंशन तार से सट गया।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पंडाल पकड़ने की कोशिश की तो उन्हें करंट का तेज झटका लगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और अस्पताल को हरसंभव उपचार के निर्देश दिये गये हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत