1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इटावा: घर से निकली दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, पुलिस को रेप का शक

इटावा: घर से निकली दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, पुलिस को रेप का शक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2018 09:33 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 10:56 am IST

दोनों बहनें गांव में ही एक कार्यक्रम में गईं थीं लेकिन उसके बाद से दोनों लापता थीं। बाद में दोनों की लाश खेत में मिली...

इटावा में दो सगी बहनों...- India TV Hindi
इटावा में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या

इटावा: यूपी के इटावा में बदमाशों ने दो सगी बहनों की गोली मार कर हत्या दी। वारदात इटावा के कैलामोऊ इलाके की है। दोनों बहनों की मौत हो चुकी है और दोनों के शव खेत में मिले हैं। दोनों नाबालिग थीं एक की उम्र 17 साल जबकि दूसरी की उम्र 14 साल थी। हत्या का कारण अभी साफ नहीं है लेकिन पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों बहनें गांव में ही एक कार्यक्रम में गईं थीं लेकिन उसके बाद से दोनों लापता थीं। बाद में दोनों की लाश खेत में मिली। दो सगी बहनों की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत जिले के कई आला अफसर मौके पर जांच करने में जुटे।

यह भी पढ़ें

कठुआ गैंगरेप: पीड़िता की वकील को मिली रेप और मर्डर की धमकी, FB पर बयां किया दर्द

कठुआ गैंगरेप पर निर्देशक सुजॉय घोष ने कही इतनी बड़ी बात

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत