1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जानें, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बारे में

जानें, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बारे में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2017 10:07 pm IST,  Updated : Mar 18, 2017 10:07 pm IST

यूपी विधानसभा चुनावों में मिली जबर्दस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा कर दी।

Keshav Prasad Maurya | PTI File Photo- India TV Hindi
Keshav Prasad Maurya | PTI File Photo

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनावों में मिली जबर्दस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा कर दी। योगी के नाम की घोषणा करने के साथ ही पार्टी ने डिप्टी सीएम के रूप में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा के नाम की भी घोषणा की।

इन्हें भी पढ़ें:

आइए, जानते हैं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बारे में:

  • केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और वर्तमान में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं।
  • केशव का जन्म सिराथू जिला कौशांबी के एक बेहद साधारण किसान परिवार में हुआ।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने बचपन में जीविका चलाने के लिए चाय भी बेची है और अखबार भी बांटा है।
  • राम मंदिर आंदोलन में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक स्व. अशोक सिंघल के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
  • गरीबी और संघर्ष के बीच केशव प्रसाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े और श्रीराम जन्म भूमि और गोरक्षा लिए अनेकों आंदोलन करते हुए जेल भी गए।
  • इस दौरान उन्‍हें अशोक सिंघल की नजदीकी का फायदा भी मिला। वीएचपी और बजरंग दल में वह 12 साल रहे।
  • वर्ष 2012 में इलाहाबाद की सिराथू सीट से वह विधायक बने। 2014 में सांसद और 2016 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने। 
  • मौर्य कोइरी समाज के हैं और यूपी में कुर्मी, कोइरी और कुशवाहा ओबीसी में आते हैं। 
  • राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कल्याण सिंह के बाद वह पहले नेता हैं जिन्‍होंने अति पिछड़े वोटबैंक को बीजेपी की ओर खींचा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत