नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर सोमवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि सरकार के लोग कोरी भाषणबाजी करते हैं, लेकिन जनता के बीच भय व्याप्त है। उन्होंने बागपत में एक लोहा व्यापारी के अपहरण की घटना का उल्लेख करते हुए यह आरोप भी लगाया कि इस सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘बागपत में आज सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। उप्र में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।’’
- Hindi News
- भारत
- उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश की जनता में भय व्याप्त है: गांधी प्रियंका
उत्तर प्रदेश की जनता में भय व्याप्त है: गांधी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर सोमवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि सरकार के लोग कोरी भाषणबाजी करते हैं, लेकिन जनता के बीच भय व्याप्त है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement