1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान 40 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान 40 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज

 Written By: Bhasha
 Published : May 09, 2020 06:19 pm IST,  Updated : May 09, 2020 06:19 pm IST

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 34, 27, 203 वाहनों की सघन जांच की गई जिसमें से 37, 568 वाहनों को जब्त किया गया है। जांच अभियान के दौरान 16, 44, 39, 572 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। 

Lockdown- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI (FILE)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई में अब तक 40 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लॉकडाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत 40,285 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 34, 27, 203 वाहनों की सघन जांच की गई जिसमें से 37, 568 वाहनों को जब्त किया गया है। जांच अभियान के दौरान 16, 44, 39, 572 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2, 17, 386 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 766 लोगों के खिलाफ 601 एफआईआर दर्ज करते हुए 278 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 449 अधिक संक्रमित क्षेत्र के 294 थानान्तर्गत 8,34, 748 मकान चिह्नित किये गये। इनमें 47, 29, 094 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन अधिक संक्रमित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट)में कोरोना पॉजिटिव पाये गये लोगों की संख्या 1,978 है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 23, 688 वाहनों का चालान करते हुए 1469 वाहन जब्त किये गये।

अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सरकार फर्जी खबर पर कड़ाई से नजर रख रही है। फर्जी खबर के तहत अब तक 822 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है। अवस्थी ने बताया कि अब तक ट्विटर के 38, फेसबुक के 37, टिकटॉक के 47 तथा व्हाट्सएप के एक अकाउंट को बंद किया जा चुका है। अभी तक कुल 31 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत