1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल में आग: शीशे तोड़कर रेस्‍क्‍यू, सभी मरीज सुरक्षित, दूसरे अस्‍पताल में किए गए शिफ्ट

नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल में आग: शीशे तोड़कर रेस्‍क्‍यू, सभी मरीज सुरक्षित, दूसरे अस्‍पताल में किए गए शिफ्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2019 12:54 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 08:44 pm IST

दिल्ली से सटे नोएडा के व्यस्त इलाकों में से एक सेक्टर 12 में स्थित मेट्रो अस्तपाल में आग लगने की खबर मिली है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। दमकल विभाग की तीन गाडि़यों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Metro Hospital - India TV Hindi
Metro Hospital 

दिल्‍ली से सटे नोएडा के व्‍यस्‍त इलाकों में से एक सेक्‍टर 12 में स्थित मेट्रो अस्‍तपाल में आग लगने की खबर मिली है। आग अस्‍पताल की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक मरीजोंं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

फिलहाल यहां भर्ती मरीजों को निकालकर दूसरे अस्‍पताल में भर्ती कराने की कोशिश की जा रही है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। मेट्रो अस्‍पताल के चेयरमैन डॉ.पुरुषोत्‍तम लाल ने बताया कि अस्‍पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्‍होंने बताया कि अस्‍पताल में आग से बचाव के सभी उपकरण मौजूद थे। स्‍टाफ की मुस्‍तैदी के कारण सभी को बाहर निकाला गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है।

दमकल विभाग की 6 गाडि़यों को मौके पर आग बुझाने की की कोशिश कर रही हैं। इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत