1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर में लगी आग, जरूरी दस्तावेज जलकर राख

नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर में लगी आग, जरूरी दस्तावेज जलकर राख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2019 10:46 am IST,  Updated : Jun 26, 2019 01:25 pm IST

सेक्टर 6 स्थित नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर में आग लगने की खबर है।

fire in noida authority office required documents Burn - India TV Hindi
fire in noida authority office required documents Burn  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर 6 स्थित नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण मुख्यालय में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से प्राधिकरण में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण मुख्यालय में आग लगने से कई महत्वपूर्ण कागजात समेत लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया है। हालांकि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें : NRC की नई सूची जारी, लिस्ट से बाहर होने वाले लोगों की 'यहां' मिलेगी पूरी जानकारी

बताया जा रहा है कि आग वर्क सर्किल-10 के ऑफिस में लगी है, नजदीक ही वित्त विभाग का ऑफिस भी है। सीएफओ अरुण सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।  

 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत