1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BSP को झटका! ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल

BSP को झटका! ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 05:23 pm IST

हाथरस के सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय को बसपा का कद्दावर नेता माना जाता है। वह मायावती की सरकार में हर बार कैबिनेट मंत्री बने थे और बसपा के ब्राह्मण कार्ड को गति देने में हमेशा आगे रहते हैं।

former minister and bsp leader rambir upadhyay joins bjp । BSP को झटका! ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में श- India TV Hindi
BSP को झटका! ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल Image Source : PTI

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के बेहद करीबी रहे रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व डीआईजी पुलिस पा शंकर सिंह और कालपी के पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा अपने समर्थकों भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि अरुण मल्होत्रा पहले भी भाजपा में थे। वहीं, रामवीर उपाध्याय को मायावती ने 2019 में पार्टी से निकाल दिया था।

हाथरस के सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय को बसपा का कद्दावर नेता माना जाता है। वह मायावती की सरकार में हर बार कैबिनेट मंत्री बने थे और बसपा के ब्राह्मण कार्ड को गति देने में हमेशा आगे रहते हैं। चिराग उपाध्याय ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय इससे पहले अगस्त में भाजपा में शामिल होने के लिए आगरा के जयपुर हाउस में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन पार्टी की सदस्यता लिए बगैर वहां से चले गए थे। इसके बाद से चिराग के भाजपा में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

BSP