1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में फिर आंधी-तूफान की आशंका, जिलाधिकारियों को निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश में फिर आंधी-तूफान की आशंका, जिलाधिकारियों को निर्देश जारी

 Reported By: IANS
 Published : May 12, 2018 11:22 am IST,  Updated : May 12, 2018 11:22 am IST

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

Fresh bout of storm 'very likely' in parts of Uttar Pradesh- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में फिर आंधी-तूफान की आशंका, जिलाधिकारियों को निर्देश जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में एक बार फिर आंधी तूफान आने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को उप्र के कई जिलों में तूफान आने के आसार हैं। सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इस बाबत अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर तूफान और आंधी आने के आसार हैं। तेज धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाओं की वजह से इसका असर कम रहेगा। आगरा, मध्य उप्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 एवं 14 मई को मौसम खराब हो सकता है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इधर, उप्र के राहत आयुक्त संजय कुमार ने उप्र के सभी जिलाधिकारियों एवं मंडालायुक्तों को निर्देश जारी कर सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों आये आधी तूफान में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हो गये थे। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत