1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौरव चंदेल हत्याकांड: मिर्ची गैंग के सरगना आशु की पत्नी और आरोपी उमेश को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

गौरव चंदेल हत्याकांड: मिर्ची गैंग के सरगना आशु की पत्नी और आरोपी उमेश को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 07:09 pm IST

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। आपको बता दें कि आरोपी उमेश और आशु की पत्नी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।

gaurav Chandel- India TV Hindi
गौरव चंदेल की फाइल फोटो Image Source : FILE PHOTO

हापुड़। हापुड़ पुलिस ने सोमवार को गौरव चंदेल हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी उमेशी और मिर्ची गैंग के सरगना आशु की पत्नी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। आपको बता दें कि आरोपी उमेश और आशु की पत्नी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उमेश के पास से गौरव चंदेल की गाड़ी की चाबी बरामद की है, जबकि लैपटॉप और पर्स बरामद करना बाकी है। 2 लाख रुपये का इनामी आशु अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब हापुड़ और नोएडा की पुलिस के साथ STF भी आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत