1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौरव चंदेल हत्याकांड: गिरफ्तार बदमाश उमेश ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली

गौरव चंदेल हत्याकांड: गिरफ्तार बदमाश उमेश ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 11:57 pm IST

नोएडा के गौरव चंदेल हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र से मिर्ची गैंग के बदमाश उमेश को गिरफ्तार किया है।

मिर्ची गैंग से जुड़ा...- India TV Hindi
मिर्ची गैंग से जुड़ा हुआ है उमेश Image Source : INDIA TV

हापुड़। नोएडा के गौरव चंदेल हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र से मिर्ची गैंग के बदमाश उमेश को गिरफ्तार किया है। उमेश के पास से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद की है। बदमाश उमेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे सामान बरामद करने के लिए लेकर जा रही थी। तभी उमेश ने टीम के एक दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस कर्मियों पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उमेश के पैर में गोली लगी।

देखिए वीडियो

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत