1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गैंगरेप केस: यूपी STF ने गायत्री प्रजापति के 2 साथियों को दबोचा

गैंगरेप केस: यूपी STF ने गायत्री प्रजापति के 2 साथियों को दबोचा

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2017 03:29 pm IST,  Updated : Mar 07, 2017 03:31 pm IST

नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बलात्कार के आरोपी फरार मंत्री गायत्री प्रजापति के दो सहयोगियों को नोएडा से गिरफ्तार किया। दोनों ही बलात्कार मामले के सह आरोपी हैं। अपर पुलिस

gayatri prajapati- India TV Hindi
gayatri prajapati

नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बलात्कार के आरोपी फरार मंत्री गायत्री प्रजापति के दो सहयोगियों को नोएडा से गिरफ्तार किया। दोनों ही बलात्कार मामले के सह आरोपी हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा, दो और आरोपियों को नोएडा से एसटीएफ ने पकड़ा है। उनके नाम अशोक तिवारी और अशीष शुक्ला है। दोनों को नोएडा से लखनउ लाया गया है और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रजापति के गनर चंद्रपाल को भी कल गिरफ्तारी किया गया था। इस प्रकार अब मामले के तीन अरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।

इस सवाल पर कि प्रजापति कब तक पुलिस की पकड़ में आ जाएगा, चौधरी ने कहा कि लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है। उनके पासपोर्ट पहले ही निरस्त कर दिये गये हैं। जरूरत पड़ी तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी शेष है, हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

इस बीच पुलिस का दावा है कि फरार प्रजापति की लोकेशन की जानकारी मिल गयी है और वह कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। प्रजापति की लोकेशन के बारे में कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने कल प्रजापति को राहत देने से इंकार करते हुए इस बात पर नाराजगी जतायी थी कि सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उसने सिर्फ महिला से कथित गैंगरेप और उसकी बेटी से बलात्कार के प्रयास के आरोप के मामले में प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत