1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 9वीं मंज़िल की बाल्कनी से गिर रही थी पत्नी, पति ने दौड़कर थामा हाथ, और फिर...

9वीं मंज़िल की बाल्कनी से गिर रही थी पत्नी, पति ने दौड़कर थामा हाथ, और फिर...

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2021 05:20 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 05:20 pm IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Ghaziabad: Woman in highrise clings to husband’s arm, falls- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। Image Source : VIDEO GRAB

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति का आपस में विवाद हो गया था जिसके बाद महिला नौवीं मंजिल से कूदने लगी।

पति ने कुछ देर तक तो उसे रेलिंग पर पकड़कर रखा, लेकिन हाथ छूटने से महिला नीचे आ गिरी। सोसायटी के लोगों ने गद्दे लगा लिए थे, लेकिन इसके बावजूद महिला घायल हो गई। बुधवार को वीडियो वायरल होने पर घटना का पुलिस को पता चला। महिला को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला बालकनी से नीचे की तरफ लटकी हुई है और एक व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट जाता है।

कहा जा रहा है कि महिला ने झगड़े के दौरान बालकनी से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन महिला का पति बालकनी से नीचे गिरने से पहले ही महिला का हाथ थाम लेता है। मगर चंद सेकेंड में ही महिला का हाथ छूट जाता है और फिर वह नीचे गिर जाती है।

मामले में औपचारिक तौर पर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसा और आत्महत्या की कोशिश के मामले पर पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत