1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: नाबालिग छात्रा के साथ कार में जबरन कर रहे थे अश्लील हरकत, 2 गिरफ्तार

यूपी: नाबालिग छात्रा के साथ कार में जबरन कर रहे थे अश्लील हरकत, 2 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2019 07:54 am IST,  Updated : Sep 08, 2019 07:54 am IST

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में एक नाबालिग लड़की को कार में जबरन बिठाकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

PTI Representational Image- India TV Hindi
PTI Representational Image

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में एक नाबालिग लड़की को कार में जबरन बिठाकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के बदौसा कस्बे में कोचिंग पढ़ने जा रही एक 14 साल की छात्रा को कुछ बदमाशों ने जबरन अपनी कार में डाल लिया। आरोप है कि इन लोगों ने कथित रूप से चलती कार में छात्रा के साथ लगभग 2 घंटे तक अश्लील हरकत की, और पकड़े जाने के डर से धक्का देकर लड़की को कार से धक्का देकर उतार दिया।  

विरोध करने पर छात्रा को धक्का देकर उतारा

बदौसा के थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने शनिवार को बताया, ‘शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कस्बे की एक 14 साल की छात्रा कोचिंग पढ़ने पौहार रोड जा रही थी। कार सवार 3 युवक इस्माइल, सद्दाम और अनिल उसे जबरन अपनी कार में डाल लिए और चलती कार में उसके साथ अश्लील हरकत करते रहे। घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर फतेहगंज तिराहे के आगे जब लड़की ने शोर मचाया तो कुछ लोग कार की ओर दौड़े। इसके बाद तीनों ने उसे धक्का देकर उतार दिया और मौके से फरार हो गए।’

2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे युवक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया, ‘पीड़िता के फूफा की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा-342, 354 (क) और पॉक्सो एक्ट की धारा-7 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर इस्माइल और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी अनिल व घटना में प्रयुक्त कार की तलाश की जा रही है।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत