1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में किशोरी ने की आत्महत्या, अलग अलग स्थानों पर कुल पांच लोगों की मौत

नोएडा में किशोरी ने की आत्महत्या, अलग अलग स्थानों पर कुल पांच लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 02:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव में रहने वाली 14 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।

Noida- India TV Hindi
Noida Image Source : PTI

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव में रहने वाली 14 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इलाके में जगहों पर चार और लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी तमन्ना ने रविवार को मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। उसे एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अधिकारी ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र में रहने वाली सरोज की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के में रहने वाले 57 साल के शिव प्रकाश चौबे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के प्रयाग अस्पताल में भर्ती अनामिका (31) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों की पहलुओं से जांच की जा रही है । 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत