1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाय को पालने के पैसे देगी योगी सरकार, लोगों को होगा फायदा

गाय को पालने के पैसे देगी योगी सरकार, लोगों को होगा फायदा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2020 06:35 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 06:35 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सरकार निराश्रित गाय पालने वाले किसान को हर माह 900 रुपये देगी। उन्होंने मिर्जापुर जिले में टांडा फॉल स्थित गौशाला का निरीक्षण किया और गोपाष्टमी के अवसर पर गो पूजन किया।

गाय को पालने के पैसे देगी योगी सरकार, किसानों को होगा फायदा- India TV Hindi
गाय को पालने के पैसे देगी योगी सरकार, किसानों को होगा फायदा Image Source : @MYOGIADITYANATH

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सरकार निराश्रित गाय पालने वाले किसान को हर माह 900 रुपये देगी। उन्होंने मिर्जापुर जिले में टांडा फॉल स्थित गौशाला का निरीक्षण किया और गोपाष्टमी के अवसर पर गो पूजन किया। मुख्‍यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि निराश्रित गायों को पकड़कर गौशालाओं में रखा जाएगा और इसके बाद ये गाय गांव के किसानों को दी जायेगी।

उन्‍होंने कहा कि निराश्रित गाय पालने वाले किसान को ₹900 रुपये प्रति माह प्रति गाय की देखरेख करने के लिए दिया जाएगा जिसका हर माह निरीक्षण भी होगा। योगी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी है जब लोगों को उसके बारे में जानकारी हो। उन्होंने 11 कुपोषित परिवारों को गाय सौंपते हुए कहा, ‘‘जब इन परिवारों के बच्चों को दूध मिलेगा तो उनका कुपोषण दूर होगा और बच्चे स्वस्थ होंगे और जब बच्चे स्वस्थ होंगे तो देश और समाज का भविष्य उज्जवल होगा।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत