1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा में मिला दुबई से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव, मामलों की संख्या बढ़कर हुई 6

ग्रेटर नोएडा में मिला दुबई से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव, मामलों की संख्या बढ़कर हुई 6

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 01:35 pm IST

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। कोरोना वायरस से प्रभावित शख्स हाल ही में दुबई से लौटा था।

Corona Virus in Greater Noida- India TV Hindi
Corona Virus in Greater Noida Image Source : FILE

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। कोरोना वायरस से प्रभावित शख्स हाल ही में दुबई से लौटा था। बताया जा रहा है कि यह शख्स ग्रेटर नोएडा के अल्फा 1 में रहता है, प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को 48 घंटों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस प्रकार गौतमबुध नगर में कोरोना वायरस प्रभावितों की संख्या बढ़कर 6 हो चुकी है। 

नाएडा के सीएमओ अनुराग भार्गव के अनुसार 31 वर्षीय शख्स दुबई से लौटकर आया था। इस व्यक्ति का 18 मार्च को टेस्ट किया गया था। शनिवार शाम को इसके टेस्ट की रिपोर्ट आ गई थी। इसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह व्यक्ति ग्रेटर नोएडा के अल्फा 1 में रहता है। जिला प्रशासन ने इस पूरे सेक्टर को 48 घंटों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इसके साथ ही पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जा रहा है। यहां के निवासियों को भी घरों में ही रहने की हिदायत दे दी गई है। 

इससे पहले नोएडा के सेक्टर 78, 100, 74, 41 और दिल्ली में रहने वाला शख्स कोरोना वासयरस से पॉजिटिव पाया गया था। अभी तक उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 25 मामले सामने आ चुके हैं इसमें 1 विदेशी नागरिक भी शामिल है। अनुराग भार्गव ने बताया कि आम लोग कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 807662361, 6396776904 (स्वास्थ्य विभाग) और 0120-2569901 (प्रशासन) पर संपर्क कर सकते हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत