1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हल्दीराम के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, तीन कर्मचारी बेहोश

हल्दीराम के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, तीन कर्मचारी बेहोश

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 05:49 pm IST

घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है।

Haldiram- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक प्लांट में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है।

उन्होंने बताया कि प्लांट में शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदर ने बताया कि तीनों कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने प्लांट में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत