1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हाथरस में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और काकोली घोष के साथ धक्का-मुक्की

हाथरस में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और काकोली घोष के साथ धक्का-मुक्की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2020 01:01 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 01:01 pm IST

हाथरस पीड़िता के परिवारवालों से मिलने पहुंचे टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ यूपी पुलिस ने धक्का-मुक्की की। इस धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन जमीन पर गिर पड़े।

Derek o brien- India TV Hindi
हाथरस में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और काकोली घोष के साथ धक्का-मुक्की Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: हाथरस पीड़िता के परिवारवालों से मिलने पहुंचे टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ यूपी पुलिस ने धक्का-मुक्की की। इस धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन जमीन पर गिर पड़े। टीएमसी सांसद काकोली घोष ने पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे लोग अपने पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी के आदेश पर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस पहुंची थी लेकिन प्रशासन ने उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया। जब वे आगे बढ़ने लगे तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस घटना से नाराज टीएमसी के सांसद वहीं धरने पर बैठ गए हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत