1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा में महिला से चेन लूटकर भागे लुटेरे, विरोध करने पर राहगीर को मारी गोलियां

मथुरा में महिला से चेन लूटकर भागे लुटेरे, विरोध करने पर राहगीर को मारी गोलियां

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2021 11:55 am IST,  Updated : Jun 26, 2021 11:55 am IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को सुबह की सैर पर निकली एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में एक राहगीर को उन्होंने गोली मारी दी।

मथुरा में महिला से चेन...- India TV Hindi
मथुरा में महिला से चेन लूटकर भागे लुटेरे, विरोध करने पर राहगीर को मारी गोलियां Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को सुबह की सैर पर निकली एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में एक राहगीर को उन्होंने गोली मारी दी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के छत्ता बाजार की पापड़ गली निवासी लता चतुर्वेदी शनिवार को करीब छह बजे सुबह की सैर के लिए गई थी तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली।

घटना के वक्त वहां से गुजर रहे मथुरेश चतुर्वेदी ने एक लुटेरे को पकड़ लिया तो उसे बचाने के लिए दूसरे बदमाश ने उनकी पीठ में दो गोलियां मार दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग घायल को जिला अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस बरामद किए हैं। शहर के पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

फिलहाल घायल का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। लुटेरों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी। बहादुर व्यक्ति मथुरेश चतुर्वेदी द्वारा पकड़े गए लुटेरे का मोबाइल मौके पर गिर गया था, जो अब पुलिस के कब्जे में है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत