1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM योगी की नई चुनौती, ISIS ने वाराणसी में हमले की धमकी दी

CM योगी की नई चुनौती, ISIS ने वाराणसी में हमले की धमकी दी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2017 10:48 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 10:48 pm IST

वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार में बुधवार की सुबह खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से धमकी भरा पर्चा फेंका गया। इस पर्चे पर आईएसआईएस और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे।

ISIS- India TV Hindi
ISIS

नई दिल्ली: वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार में बुधवार की सुबह खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से धमकी भरा पर्चा फेंका गया। इस पर्चे पर आईएसआईएस और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे। इसके साथ ही इसमें 24 मार्च को पूर्वांचल में बड़े हमले की धमकी दी गई है। इसमें लिखा गया है कि यूपी में आईएसआईएस के करीब 2 हजाकर कार्यकर्ता हैं और उनका पूरा फोकस यूपी में आतंक मचाने का है।

इस चिट्ठी के माध्यम से कहा गया है कि 24 मार्च को बड़ा हमला होगा और अगर बचा सकते हो तो बचा लो। यह चिट्ठी बुधवार सुबह नेशनल हाइवे के किनारे मिली। इस चिट्ठी के मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। चिट्ठी कहां से और कैसे आई पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके साथ ही धमकी के मद्देनजर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत