1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आम जनता को ‘हिन्दू’ के बजाय भारतीय मानने से ही होगा देश का भला: मायावती

आम जनता को ‘हिन्दू’ के बजाय भारतीय मानने से ही होगा देश का भला: मायावती

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2019 07:34 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 07:34 pm IST

बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि देश की पूरी जनता को भारतीय के बजाय हिन्दू मानने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की ‘‘साम्प्रदायिक’’ सोच के कारण ही देश में अशांति और अराजकता का माहौल व्याप्त है।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati

लखनऊ: बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि देश की पूरी जनता को भारतीय के बजाय हिन्दू मानने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की ‘‘साम्प्रदायिक’’ सोच के कारण ही देश में अशांति और अराजकता का माहौल व्याप्त है।

मायावती ने लोगों को नए वर्ष के बधाई संदेश के साथ भाजपा और संघ को आड़े हाथ भी लिया। उन्होंने कहा ‘‘देश की लगभग 130 करोड़ आम जनता को संवैधानिक आधार पर ‘भारतीय’ मानने के बजाय उन्हें ‘हिन्दू’ मानने की संघ और भाजपा सरकार की संकीर्ण व साम्प्रदायिक सोच व मानसिकता का ही परिणाम है कि संविधान की मूल मानवतावादी भावना और मंशा हर जगह नष्ट होती दिखाई पड़ रही है।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी देशवासियों को हिन्दू के बजाय भारतीय मानने की नीयत और नीति से ही देश का असली भला हो सकता है। मायावती ने कहा कि अब संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के तौर पर पूरे देश में असम जैसी अशान्ति और ‘हाहाकार मचाने का षड़यन्त्र’ किया जा रहा है ताकि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति की जा सके।

जनता को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से जनहित की कुछ बेहतरी की उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत से नया वर्ष और भविष्य बेहतर बनाने का विशेषकर युवा वर्ग का संकल्प एवं संघर्ष सराहनीय है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत