1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जितिन प्रसाद का उत्तर प्रदेश में MLC बनना तय, चुनाव से पहले जातीय गणित साधने की कोशिश में BJP: सूत्र

जितिन प्रसाद का उत्तर प्रदेश में MLC बनना तय, चुनाव से पहले जातीय गणित साधने की कोशिश में BJP: सूत्र

 Published : Jul 20, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 12:37 pm IST

सूत्रों के अनुसार सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और संगठन महामंत्री सुनील बंसल की बैठक हुई है और उस बैठक में प्रदेश विधान परिषद के संभावित नाम फाइनल किए गए हैं जिनमें जितिन प्रसाद का नाम सबसे ऊपर है। 

Jitin Prasada set to become MLC in Uttar Pradesh says Sources जितिन प्रसाद का उत्तर प्रदेश में MLC ब- India TV Hindi
जितिन प्रसाद का उत्तर प्रदेश में MLC बनना तय, चुनाव से पहले जातीय गणित साधने की कोशिश में BJP: सूत्र Image Source : PTI

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जितिन प्रसाद को को प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया जा सकता है। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 4 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संभावित नाम तय किए हैं और उनमें जितिन प्रसाद का नाम सबसे ऊपर है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी जल्द चारों नामों की घोषणा कर सकती है। जितिन प्रसाद हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। 

सूत्रों के अनुसार सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और संगठन महामंत्री सुनील बंसल की बैठक हुई है और उस बैठक में प्रदेश विधान परिषद के संभावित नाम फाइनल किए गए हैं जिनमें जितिन प्रसाद का नाम सबसे ऊपर है। 

कांग्रेस पार्टी में जतिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण चेहरे के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी भी जातीय समिकरण साधने के लिए जतिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरे के तौर पर दिखा सकती है, यही वजह है कि प्रदेश विधानपरिषद सदस्य के तौर पर उनकी नियुक्ति पर विचार हो रहा है। 

उत्तर प्रदेश में अलगे साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है और पूर्व में हुए चुनावों में कई बार जाति के आधार पर वोटिंग का ट्रेंड देखने को मिला है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दल हर बार की तरह इस बार भी ब्राह्मण वोटों को अपनी तरफ खींचने में लगे हुए हैं। 2011 की जनगणना के हिसाब से उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण जनसंख्या लगभग 12 प्रतिशत है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत