1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर में जेपी नड्डा ने सुनाया वामपंथी साथियों का किस्सा, बताया क्यों भाग्यशाली हैं BJP कार्यकर्ता

कानपुर में जेपी नड्डा ने सुनाया वामपंथी साथियों का किस्सा, बताया क्यों भाग्यशाली हैं BJP कार्यकर्ता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 02:01 pm IST

नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि BJP ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कल प्रदेश या पार्टी का नेतृत्व करे। ये कांग्रेस पार्टी में संभव नहीं है, उसमें अगर आगे बढ़ना है तो एक ही परिवार में जन्म लेना पड़ता है।

JP Nadda speaks about his communist friends in Kanpur कानपुर में जेपी नड्डा ने सुनाया वामपंथी साथियो- India TV Hindi
कानपुर में जेपी नड्डा ने सुनाया वामपंथी साथियों का किस्सा, बताया क्यों भाग्यशाली हैं BJP कार्यकर्ता Image Source : PTI

Highlights

  • जेपी नड्डा ने कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
  • भाजपा की विचारधारा को बताया सही रास्ता
  • BJP ही ऐसी पार्टी जिसमें कार्यकर्ता पार्टी का नेतृत्व कर सकता है- नड्डा

कानपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यूपी चुनाव के लिहाज से उनके इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। नड्डा कल गोरखपुर और लखनऊ में थे, आज वो कानपुर में हैं। कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने वामपंथी दलों पर निशाना साधा।

जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "30 साल पहले हमें वामपंथी साथी मिलते थे, सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए हमें कहते थे कि क्रांति ताकत से आती है। मैं अब उनसे पूछता हूं कहां गई क्रांति तो बोलते हैं नड्डा हमें क्यों छेड़ते हो। मुझे खुशी होती है कि भगवान ने मुझे जिस विचारधारा से जोड़ा था वही सही रास्ता था।

उन्होंने कांग्रेस और सपा जैसे दलों पर तंज कसते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि BJP के कार्यकर्ता हैं क्योंकि BJP ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कल प्रदेश या पार्टी का नेतृत्व करे। ये कांग्रेस पार्टी में संभव नहीं है, उसमें अगर आगे बढ़ना है तो एक ही परिवार में जन्म लेना पड़ता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत