1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर एनकाउंटर: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं से कहा- BJP को 'बेनकाब' करें

कानपुर एनकाउंटर: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं से कहा- BJP को 'बेनकाब' करें

 Reported By: IANS
 Published : Jul 04, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 05:09 pm IST

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान इसे 'जंगलराज' करार दिया।

Piryanka Gandhi- India TV Hindi
Piryanka Gandhi Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान इसे 'जंगलराज' करार दिया। उन्होंने यह वर्चुअल मीटिंग राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए बुलाई थी। प्रियंका ने बैठक के दौरान कहा, "उत्तर प्रदेश जंगलराज में बदल गया है। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और अधिकारियों के बीच सांठगांठ के कारण राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।" उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।

प्रियंका का यह तीखा हमला शुक्रवार को कानपुर के चौबेपुर पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले गांव विकरू में एक सर्कल ऑफिसर सहित आठ पुलसिकर्मियों के शहीद होने के अगले दिन आया है। पुलिस जब स्थानीय अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई थी तो उसके गैंग के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में छह पुसिलकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

यह आरोप लगाते हुए कि अपराधी राजनीतिक संरक्षण का फायदा उटा रहे हैं, प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं से लोगों के सामने भाजपा को 'बेनकाब' करने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस उद्देश्य के लिए राज्य सरकार के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है। बैठक में राज्य में आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई, जहां कानून और व्यवस्था कांग्रेस के लिए मुख्य चुनावी मुद्दों में से एक होगी।

वर्चुअल मीटिग में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ आराधना मिश्रा, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, बृजलाल खाबरी, प्रदीप जैन, इमरान मसूद आदि नेता भी शामिल हुए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत