1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. क्षत्रिय महासभा ने कहा, दीपिका पादुकोण की नाक काटने वाले को मिलेगा करोड़ों रुपये का इनाम

क्षत्रिय महासभा ने कहा, दीपिका पादुकोण की नाक काटने वाले को मिलेगा करोड़ों रुपये का इनाम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2018 08:14 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 08:14 pm IST

क्षत्रिय महासभा ने बताया, कानपुर वासियों से इनाम के तौर पर करोड़ों रूपये की धनराशि एकत्र की है और जो भी दीपिका पादुकोण की नाक काट कर लाएगा उसे यह इनाम की धनराशि दी जाएगी...

padmaavat- India TV Hindi
padmaavat

कानपुर (उप्र): विवादास्पद फिल्म पद्मावत की रिलीज के एक दिन पहले कानपुर क्षत्रिय महासभा ने आज घोषणा की कि जो भी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटेगा, उसे नकद पुररूकार दिया जाएगा।

क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजावात ने कहा, ''हमने कानपुरवासियों से इनाम के तौर पर करोड़ों रूपये की धनराशि एकत्र की है और जो भी दीपिका पादुकोण की नाक काट कर लाएगा उसे यह इनाम की धनराशि दी जाएगी।''

इससे पहले क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के शिक्षक पार्क में फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए है।

बता दें कि संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ मेवाड़ के महाराजा रतन सिंह और सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के बीच की लड़ाई पर आधारित पीरियड फिल्म है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत