1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Kashi Vishwanath Corridor Project: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, 1 मजदूर की मौत

Kashi Vishwanath Corridor Project: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, 1 मजदूर की मौत

 Published : Sep 11, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 11:28 pm IST

विश्वनाथ कॉरिडोर के कार्य के दौरान फिर हादसा हुआ है। विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ है, जिसमें दो मजदूर हुए घायल हुए हैं जबकि एक की मौत हो गई है। ललिता घाट के पास निर्माण के दौरान ऊपरी क्षेत्र में ये हादसा हुआ है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत- India TV Hindi
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत Image Source : AP FILE PHOTO

वाराणसी: विश्वनाथ कॉरिडोर के कार्य के दौरान फिर हादसा हुआ है। विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ है, जिसमें दो मजदूर हुए घायल हुए हैं जबकि एक की मौत हो गई है। ललिता घाट के पास निर्माण के दौरान ऊपरी क्षेत्र में ये हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया हैं जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है। वाराणसी के डीएम ने हादसे में एक मजदूर की मौत की पुष्टी की है। डीएम ने बताया कि मिनी ट्रक से  शीशा उतारने के दौरान ये दुर्घटना हुई है।

बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब काशी विश्वानाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ है। इससे कुछ महीने पहले 2 मजदूरों की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। वो मजदूर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य में ही लगे हुए थे। वो पास में ही एक दो मंजिला इमारत में रह रहे थे, लेकिन एक दिन वो इमारत ढह गई। उस वजह से 2 मजदूर ने जान गंवाई और सात घायल हो गए थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत