1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया: केशव प्रसाद मौर्य

सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया: केशव प्रसाद मौर्य

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Oct 30, 2021 11:39 pm IST

कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करते हुए मौर्य ने कहा कि उन्हें खुद को उपमुख्यमंत्री से कम नहीं समझना चाहिए।

सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया: केशव प्रसाद मौर्य- India TV Hindi
सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया: केशव प्रसाद मौर्य Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शनिवार को कहा कि अब समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया है। मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा "अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है।"

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा अन्य पिछड़ा वर्गों की एकता की बदौलत अपना विजय अभियान जारी रखेगी। प्रदेश में इन वर्गों की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत है। अगर भाजपा (BJP) न होती तो क्या कल्याण सिंह (Kalyan Singh) कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) उपमुख्यमंत्री बन पाते।" 

कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करते हुए मौर्य ने कहा कि उन्हें खुद को उपमुख्यमंत्री से कम नहीं समझना चाहिए। वहीं, एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने इस मौके पर कहा, "वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 265 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था और पार्टी तथा उसके सहयोगी दलों को 325 सीटें मिली थी।"

सांसद राजवीर सिंह ने कहा, "इस बार हमने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है तो हमें 350 सीटें मिलेंगी।" इनके अलावा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Niranjan Jyoti) ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया जाता है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत